फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मचैल माता की छड़ी पाडर के लिए रवाना, 22 अगस्त को धाम पहुंचेगी

विज्ञापन
सरकूट से रवाना यात्रा में शामिल श्रद्धालु।  - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। श्री मचैल माता यात्रा 2026 की पवित्र छड़ी बुधवार सुबह हजारों श्रद्धालुओं के साथ किश्तवाड़ के सरकूट स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर से मचैल, पाडर के लिए रवाना हुई। इससे पहले मंगलवार देर शाम पवित्र छड़ी किश्तवाड़ पहुंची थी, जहां -श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पवित्र छड़ी के किश्तवाड़ पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद पवित्र छड़ी को मुख्य बाजार से होते हुए सरकूट स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर ले जाया गया, जहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह मचैल की ओर प्रस्थान किया।
जिला प्रशासन किश्तवाड़ ने उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा की देखरेख में यात्रा के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
विज्ञापन

पवित्र छड़ी अपनी पारंपरिक यात्रा के दौरान अठोली, गुलाबगढ़ और चिशोती में निर्धारित पड़ाव करेगी। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिल रहा है। पवित्र छड़ी 22 अगस्त को पवित्र श्री मचैल माता मंदिर पहुंचेगी, जबकि 24 अगस्त को वापसी यात्रा शुरू होगी।
बुधवार सुबह जैसे ही सरकूट गौरीशंकर मंदिर से अठोली पाडर अगले पड़ाव के लिए पवित्र छड़ी ने प्रस्थान किया तो सैकड़ों लोगों ने दर्शन किए। चौगान मैदान, कुरील चौक से होते हुए वस्त्र गांव के मंदिर तक वाहनों से रवाना हुई। बीच में गलहार गांव में कुछ देर रुके। जगह-जगह छड़ी का भव्य स्वागत किया गया। शाम के समय अठोली पहुंचते ही छड़ी का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें