फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मचैल माता यात्रा शुरू, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण अस्थायी रूप से स्थगित की गई मचैल माता यात्रा-2026 को मंगलवार से शुरू कर दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन किश्तवाड़ की ओर से सार्वजनिक सलाह जारी कर श्रद्धालुओं को यात्रा बहाल किए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार 25 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली यात्रा को प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के चलते जन सुरक्षा के मद्देनज़र अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था। अब मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए 28 जुलाई 2026 से श्रद्धालुओं की आवाजाही पुनः बहाल कर दी गई है।
प्रशासन ने यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम विभाग तथा मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान और सलाह अवश्य देखें तथा खराब मौसम या किसी भी मौसम संबंधी चेतावनी के दौरान यात्रा से बचें। श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन किश्तवाड़ द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया, पंजीकरण प्रक्रिया, सुरक्षा दिशा-निर्देशों, कट-ऑफ समय और अन्य सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें