फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह की घटना के विरोध में आज किश्तवाड़ बंद का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़।भद्रवाह के जाई वैली इलाके में हिंसक झड़प में युवक की मौत के मामले के बाद पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल है। घटना के विरोध में मरकज़ी जामिया मस्जिद किश्तवाड़ के इमाम ने शनिवार को जिला किश्तवाड़ में पूर्ण बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन

जारी घोषणा के अनुसार बंद के दौरान जिले भर में सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। लोगों से अपील की गई है कि वे बंद को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जामा मस्जिद के इमाम फारूक अहमद किचलू ने अपने संदेश में कहा कि यह बंद भद्रवाह में मारे गए नागरिक के प्रति एकजुटता और संवेदना व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने की अपील की।
भद्रवाह की घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जबकि मामले की जांच जारी है। इसी बीच किश्तवाड़ में बंद के आह्वान को लेकर प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों से शांति और भाईचारे की भावना के साथ बंद में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है ताकि विरोध शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें