फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएम-राहत योजना के तहत किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना पीड़ित को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार (पीएम-राहत) योजना के तहत पहली बार उपचार राशि सफलतापूर्वक जारी की गई है। उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हुए पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन ऑवर के दौरान कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन

योजना के तहत उपायुक्त कार्यालय किश्तवाड़ की तरफ से एक पात्र लाभार्थी के उपचार के लिए संबंधित सूचीबद्ध अस्पताल को 4,200 रुपये की राशि पीएफएमएस के माध्यम से जारी की गई है। यह उपलब्धि जिले में पीएम-राहत योजना के सफल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
जिले में योजना शुरू होने के बाद अब तक पीएम-राहत पोर्टल पर कुल 36 मामलों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से 23 मामलों को पुलिस सत्यापन के बाद स्वीकृत किया गया जबकि 13 मामलों को पात्रता मानदंड पूरे न करने के कारण अस्वीकार कर दिया गया। वर्तमान में कोई भी मामला लंबित नहीं है, जो विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई को दर्शाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देशों पर मोटर वाहन विभाग किश्तवाड़ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएम-राहत योजना के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंच सके।
योजना के सफल क्रियान्वयन में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की समन्वित भूमिका रही है, जिसके परिणामस्वरूप मामलों का समय पर निपटारा और चिकित्सा संस्थानों को वित्तीय सहायता सुनिश्चित हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें