फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ अस्पताल को मिली एंबुलेंस, कूड़ा संग्रहण वाहन और स्ट्रेचर

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। राज्यसभा सांसद सैयद सज्जाद अहमद किचलू ने क्षेत्र विकास निधि से जिला अस्पताल किश्तवाड़ को लगभग 74 लाख रुपये की लागत से एम्बुलेंस, कूड़ा संग्रहण वाहन, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध कराए। इन सुविधाओं का उद्देश्य अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद किचलू ने कहा कि दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्र वाले किश्तवाड़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को रोजमर्रा के कार्यों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
सांसद ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि क्षेत्र में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों को संबंधित मंचों पर मजबूती से उठाया जाएगा ताकि जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

किचलू ने कहा कि एम्बुलेंस, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और कूड़ा संग्रहण वाहन जैसी सुविधाएं मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाओं और अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में उनका सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगा। अस्पताल प्रशासन ने इस योगदान के लिए सांसद सज्जाद किचलू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मरीजों और स्वास्थ्य संस्थान दोनों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें