फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ने शनिवार को साइबर सुरक्षा व संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला करवाई। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ जिले के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों से 22 नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ शैक्षणिक अधिकारी रियाज अहमद गिरी ने स्वागत भाषण से की। साइट एनसीईआरटी की ओर से संचालित “कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा जागरूकता विषयक अध्ययन के बारे में जानकारी दी गई। जिले के सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों से ऑनलाइन टूल के माध्यम से डेटा संग्रह में सहयोग की अपील की गई। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय किश्तवाड़ डॉ. ईशान गुप्ता ने ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फिशिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे विषयों के बारे में बताया। सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, मजबूत पासवर्ड और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी।एसएसपी कार्यालय से साइबर विशेषज्ञ रियाज अहमद मीर ने भी मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफार्म के जिम्मेदार उपयोग पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें