फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीमेंट की बोरियों के नीचे दबने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत डोगरा के पास सड़क निर्माण एजेंसी के अधीन कार्य करने वाले एक श्रमिक की मौत हो गई है। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह डोगरा के पास सीमेंट की बोरी उठाने के दौरान उसके साथ लगी बाकी बोरियां भी श्रमिक के ऊपर गिर गई। इससे वह बोरियों के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बोरियां हटाकर उसे तुरंत सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम सिंह (28) निवासी बेश्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें