किश्तवाड़। उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश कुमार शवन ने जिला अस्पताल किश्तवाड़ में आगामी मल्टी स्पेशियलिटी सर्जिकल कैंप की तैयारियों की समीक्षा की। इस कैंप को रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से आयोजित किया जाएगा
बैठक के दौरान सीएमओ ने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों में 448 रोगियों की कई स्वास्थ्य स्थितियों के लिए पहले ही स्क्रीनिंग की जा चुकी है। ये मरीज अब सर्जरी से पहले प्री-एनेस्थेटिक चेक-अप और अन्य आवश्यक डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए तैयार हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को रोगियों के लिए परिवहन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।