फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में मिशन ज्ञान भारतम् और आभा आईडी सृजन की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। एडीसी पवन कोतवाल ने शनिवार को 49-किश्तवाड़ तथा 50-पाडर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तरीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन नवीन उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में किया गया। इसमें मिशन ज्ञान भारतम् तथा आभा आईडी के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में जिलेभर से लगभग 150 बीएलओ ने भाग लिया। चर्चा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उनका विवरण एकत्रित करें। साथ ही इन पांडुलिपियों के महत्व के संबंध में स्थानीय समुदाय को जागरूक करें तथा संकलित विवरण सात दिवस के भीतर उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि निर्धारित कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी किश्तवाड़ डॉ. युधवीर सिंह कोतवाल, प्रभारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय किश्तवाड़ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें