उधमपुर। हाल में जिला विकास आयुक्त उधमपुर का कार्यभार संभालने पर मिंगा शेरपा का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़ी समस्या एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी नेताओं में जिला अध्यक्ष रोमेश कुमार मन्हास, साहिल मन्हास, अशोक गुप्ता भी मौजूद थे।