कटड़ा में अर्धकुंवारी में आराम करते श्रद्धालु।
- फोटो : katra news
कटड़ा। कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर रविवार को दिनभर मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिला। कभी धूप खिली तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का दौर लगातार जारी रहने से मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली और देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा।
जानकारी के अनुसार रविवार को शाम 5 बजे तक करीब 22 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाने के उपरांत अनिवार्य आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सेवाएं लगातार उपलब्ध रहीं। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पारंपरिक मार्ग के साथ-साथ उपलब्ध अन्य सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा जारी रखे हुए थे। कुल मिलाकर मौसम में बदलाव और ठंडी हवाओं के बीच भी धर्मनगरी कटड़ा में मां वैष्णो देवी के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा।