कटड़ा। पुलिस ने कटड़ा में एक व्यक्ति को 180 प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 17 अक्तूबर की रात को पुलिस थाना कटड़ा की टीम क्षेत्र में जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सेरवाड़ से बालनी, कटड़ा की ओर जा रहे बशीर अहमद निवासी तरीन, मियाड़ी, कटड़ा को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 स्ट्रिप बरामद हुईं, जिनमें 300 मिलीग्राम क्षमता वाले कुल 180 प्रेगाबालिन कैप्सूल थे। पूछताछ के दौरान आरोपी कैप्सूल अपने पास रखने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।