फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में आज निकलेगी शोभायात्रा, लोगों से शामिल होने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसे धार्मिक सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने नगर के स्थानीय लोगों खास कर युवाओं व बच्चों से अपील की कि वह मंगलवार शाम को चौक चबूतरा से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में जरूर शामिल हो। यात्रा के दौरान भगवान राम की महिमा का गुणगान करते हुए झांकियां भी निकाली जाएंगी। प्रधान ने लोगों को कहा कि असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का यह दिन सभी को एक साथ मिल कर मनाना चाहिए। उन्होंने नगर के अलावा आसपास के गांवों के लोगों और सभी सामाजिक संस्थाओं से भी शोभायात्रा में शामिल होने को कहा। शोभायात्रा का आयोजन श्री दुर्गा नाटक मंडली द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें