फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनवमी के अवसर पर भक्ति और डोगरा संस्कृति के रंगों से सजी शोभायात्रा

Tue, 20 Oct 2026 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म सभा की ओर से विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और डोगरा संस्कृति के रंगों से सजी इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए मार्ग के दोनों ओर हजारों की संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम और माता रानी के जयकारों से धर्मनगरी गूंज उठी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें मां सिद्धिदात्री, मचैल माता, शबरी माता, नर्सिंग अवतार, महाकाली तांडव और महाकाल सहित अन्य धार्मिक झांकियां शामिल थीं। वहीं संयुक्त परिवार, डोगरी विवाह की बारात, डोगरी रसोई और प्रकृति मां पर आधारित झांकियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों, स्थानीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक कुद नृत्य और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। धार्मिक झांकियों के सामने श्रद्धालु नतमस्तक होते नजर आए, जबकि डोगरा संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को दर्शाती झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में जम्मू-रियासी लोकसभा क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने पवित्र ज्योति जलाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक एजाज केसर, उपनिदेशक पब्लिसिटी पंकज सासन, संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग राजेश रैना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें