फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में निकाली शोभा यात्रा, डोगरी संस्कृति की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा कटड़ा की ओर से नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस शोभायात्रा में मां कात्यायनी, बाल गोपाल, राम दरबार, काली माता, शिव विवाह, जगन्नाथ यात्रा, दरबार यात्रा, डोगरी सस्कृति से संबंधित झांकियां प्रस्तुत की गईं।
शोभायात्रा में प्रदर्शित राम दरबार की झांकी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया, जबकि शिव विवाह की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। बाल गोपाल के मनमोहक स्वरूप और मां कात्यायनी तथा काली माता की झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए। शोभायात्रा में संतों से संबंधित झांकियों के माध्यम से आध्यात्मिक परंपराओं को भी दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें