फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मल्टीमीडिया प्रदर्शनी शुरू, सांसद खटाना ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने सोमवार को कटड़ा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) जम्मू की ओर से आयोजित आठ दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी की थीम 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’रखी गई है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, विकास को गति देने और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कारोबार को आसान बनाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में अनेक सुधार किए गए हैं। इन पहलों की सफलता के लिए जरूरी है कि लोगों को योजनाओं की जानकारी हो और वे उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया को समझें।
सीबीसी की ओर से आयोजित ऐसी प्रदर्शनियां सरकारी योजनाओं और विकासात्मक पहलों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खटाना ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय भाषाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि अपनी भाषा में जानकारी मिलने से लोग योजनाओं की पात्रता, लाभ और प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
विज्ञापन

सांसद ने युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नेहा जलाली ने सीबीसी की जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी सूचना प्रसार आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें