फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैटरी कार मार्ग बंद रहा, दोपहर बाद हेलिकॉप्टर सेवा भी रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी मार्ग पर दोपहर तक धूप खिली रही। शाम को बारिश होेने से तपती गर्मी से श्रद्धालुओं को राहत मिली | मां वैष्णो देवी की यात्रा रविवार को बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से जारी रही। हालांकि, बीते सप्ताह भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग को मरम्मत कार्य के चलते अभी श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। मार्ग की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। इसके चलते इस मार्ग पर बैटरी कार सेवा भी फिलहाल स्थगित है।
विज्ञापन

वर्तमान में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान घोड़ा, पिट्ठू, पालकी सहित अन्य सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो रही हैं। वहीं, रोपवे सेवा का भी श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं।
रविवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। दोपहर तक मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही, जिससे यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मगर शाम को हुई बारिश के साथ ही श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली | हेलिकॉप्टर सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रही लेकिन दोपहर बाद आसमान के साथ-साथ त्रिकुटा पर्वत पर बादलों का जमघट लगने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा को स्थगित करना पड़ा। यात्रा में फिलहाल सप्ताहांत पर आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जो धर्मनगरी कटड़ा के व्यापारी वर्ग के लिए राहत की बात है। मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही कटड़ा में भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ी है। शनिवार को करीब 29 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वहीं रविवार को दोपहर पांच बजे तक करीब 16 हजार 500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। देश भर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें