फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, बैटरी कार सेवा बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी के कारण मां के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ते में धंसाव के चलते बुधवार दूसरे दिन भी बैटरी कार सेवा बंद रही। वहीं त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के चलते हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर बाद प्रभावित रही।
विज्ञापन

बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिली। श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। कटड़ा स्थित पंजीकरण केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक करीब 13 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
दोपहर से पहले ही त्रिकुटा पर्वत की ऊंची पहाड़ियों पर धुंध छाने लगी, जिसके चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए उपलब्ध हेलिकॉप्टर सेवा अधिकांश समय प्रभावित रही। हेलिकॉप्टर सेवा पर निर्भर श्रद्धालुओं को मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ा जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक मार्ग से पैदल ही भवन की ओर रवाना होते रहे। वहीं मां वैष्णो देवी यात्रा के मुख्य बैटरी कार मार्ग पर सोमवार देर रात मार्ग के कुछ हिस्सों के धंसने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही बुधवार को भी प्रभावित रही। इसके चलते श्रद्धालु पारंपरिक मार्ग का सहारा लेकर मां के दरबार की ओर जाते रहे।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, शेड, बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास जारी रहा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण श्रद्धालुओं को जहां कभी धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें