फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के चलते हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
दर्शनी ड्योढ़ी में जांच करती पुलिस। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में शनिवार को दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह मौसम खुला रहा जबकि त्रिकुटा पर्वत की ऊंची चोटियों पर दिनभर धुंध छाई रही। इससे हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए जिससे उमस भरी गर्मी से श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिली। सुहावने मौसम के बीच देशभर के विभिन्न राज्यों से कटड़ा पहुंच रहे श्रद्धालुओं में मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

श्रद्धालु परिवार सहित मां के जयकारे लगाते हुए पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। शनिवार को सप्ताहांत होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। शाम 6:00 बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु अपना आरएफआईडी पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं के जयकारों से यात्रा मार्ग और कटड़ा का वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। शनिवार को दिनभर त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। मौसम साफ होने पर भी पर्वत की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धुंध के कारण हेलिकॉप्टर उड़ानों के संचालन में परेशानी बनी रही। हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित होने के चलते कई श्रद्धालुओं ने पारंपरिक मार्ग का सहारा लेकर मां के भवन की यात्रा जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें