फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिनभर छाए रहे बादल, 14 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। शुक्रवार को धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव के बावजूद मां के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आए। शाम 6:00 बजे तक करीब 14 हजार श्रद्धालु कटड़ा स्थित पंजीकरण केंद्रों से अपना पंजीकरण करवाने के बाद आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने के चलते मां वैष्णो देवी यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा के तहत कुछ उड़ानें भी संचालित की गईं। हालांकि बाद में आसमान में बादल छाए रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। ऐसे में अधिकांश श्रद्धालुओं ने पारंपरिक मार्ग का सहारा लेते हुए पैदल यात्रा जारी रखी।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और जगह-जगह मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। वहीं, देशभर के विभिन्न राज्यों से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना लगातार जारी है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद श्रद्धालुओं में माता के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई श्रद्धालु परिवार सहित यात्रा पर पहुंचे और पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें