फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 20 वाहनों के ई-चालान, एक लाख से ज्यादा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मोटर व्हीकल विभाग (एमवीडी) रियासी की टीम ने सोमवार को कटड़ा के विभिन्न स्थानों पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना फेयर मीटर के चल रहे ऑटो पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एमवीडी टीम ने अभियान के दौरान 100 से अधिक वाहनों की जांच की। इनमें विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के ई-चालान किए गए। इन ई-चालानों से 1,08,000 रुपये की अनुमानित राशि जुर्माने के रूप में निर्धारित की गई है। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 17 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 10 ऑटो, छह वैन और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके अलावा दो ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश भी की गई। एमवीडी अधिकारियों ने वाहन चालकों को मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का पालन करने और विशेष रूप से ऑटो चालकों को फेयर मीटर का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें