फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धूप के बाद हल्की बारिश, धुंध के कारण हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित श्री माता वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में वीरवार को दिन की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के बावजूद मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा लगातार प्रभावित चल रही है। वीरवार को भी ऐसा ही हुआ। मौसम साफ होने पर कुछ समय के लिए सेवा बहाल होने की उम्मीद रहती है लेकिन पर्वत क्षेत्र में धुंध के चलते हेलिकॉप्टर उड़ानों में बाधा बनी हुई है। इससे हेलिकॉप्टर सेवा के माध्यम से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, पारंपरिक मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है। श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाकर भवन की ओर बढ़ते नजर आए। वीरवार शाम 6 बजे तक करीब 16 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें