फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू के एनसीसी कैडेट ने यूके में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) ध्रुव गेरा ने यूनाइटेड किंगडम में आयोजित प्रतिष्ठित आर्मी कैडेट इंटरनेशनल एक्सचेंज-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। तीन सप्ताह तक चले इस अंतरराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, लातविया, लिथुआनिया, एस्टोनिया, पोलैंड और यूनाइटेड किंगडम के कैडेट ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए पूरे देश से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद केवल 10 मेधावी एनसीसी कैडेट का चयन किया गया था। इनमें एसएमवीडीयू के एसयूओ ध्रुव गेरा भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न देशों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व क्षमता और सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय दल ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल स्टोनहेंज, ऐतिहासिक एवबरी स्मारक तथा आर्मी कैडेट फोर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का दौरा कर ब्रिटेन की कैडेट प्रशिक्षण प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। वेल्स के स्नोडोनिया नेशनल पार्क स्थित कैपेल क्यूरिग एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित सप्ताहभर के एडवेंचर प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने माउंटेनियरिंग, रॉक क्लाइंबिंग, माइन एक्सप्लोरेशन, स्टैंड-अप पैडल बोर्डिंग और कैनोइंग जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

ध्रुव गेरा ने कठिनतम रॉक क्लाइंबिंग मार्ग को बेहद कम समय में पूरा कर प्रशिक्षकों की विशेष सराहना प्राप्त की। इसके अलावा भारतीय दल ने कैर्नारफोन कैसल और बैरी बडन स्थित ब्रिटिश सेना के प्रशिक्षण क्षेत्र का भी भ्रमण किया। यहां उन्हें फील्ड सिग्नल, पेट्रोलिंग, कमांड टास्क, एयर राइफल शूटिंग, स्टॉकिंग, प्राथमिक उपचार तथा अन्य सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का समापन 32 घंटे तक चले वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित सैन्य अभ्यास ''''एक्सरसाइज स्ट्राइकिंग लायन'''' के साथ हुआ।
समापन समारोह में भारतीय दल ने कुल सात पदक अपने नाम किए। एसयूओ ध्रुव गेरा को ''''बेस्ट इन स्टॉकिंग'''' का व्यक्तिगत पदक प्रदान किया गया, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें