फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन के कारण कटड़ा-रियासी मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को हुए भारी भूस्खलन के कारण कटडा-रियासी मार्ग वीरवार को भी अवरुद्ध रहा। बालिनी चेक पोस्ट के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा, पत्थर आदि सड़क पर आ गिरने से यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है और मलबा हटाने के लिए संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

रियासी की ओर जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए प्रशासन ने कटड़ा-बाणगंगा-बालनी सर्कुलर मार्ग से वाहनों की आवाजाही जारी रखी है। इस वैकल्पिक मार्ग से लगातार यातायात संचालित किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल रही है। हालांकि बाणगंगा-बालनी सर्कुलर मार्ग के कुछ हिस्सों में भी पहाड़ियों से कंकड़-पत्थर और छोटे मलबे के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों को पूरी सावधानी बरतने और सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें