फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चौथे दिन भी लगातार मौसम खराब रहने से स्थगित रही मां वैष्णो देवी की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी स्थगित रही। कटड़ा में हजारों श्रद्धालु बेसब्री से यात्रा बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी और यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन तथा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, मंगलवार को भी करीब 12 हजार से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन की उम्मीद लेकर कटड़ा पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में इस सीजन की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कटड़ा-बाणगंगा क्षेत्र में 245.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश के कारण महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग सहित कई स्थानों पर कंकड़-पत्थर गिरने और आंशिक भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।
यात्रा बंद होने के बावजूद देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना जारी है। वहीं, कटड़ा में लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा शुरू होने की प्रतीक्षा में रुके हुए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन का टिकट कंफर्म होने के कारण लौट चुके हैं। कई श्रद्धालु दिनभर दर्शनी ड्योढ़ी और बाणगंगा क्षेत्र में माता रानी को नमन कर शीघ्र यात्रा बहाल होने की प्रार्थना करते नजर आए।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कटडा स्थित निहारिका परिसर में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर की व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम, सफाई कर्मचारी और जेसीबी मशीनें यात्रा मार्ग से मलबा हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाए रखने के कार्य में जुटी हुई हैं।
यात्रा बंद रहने के कारण भवन, अर्धकुंवारी, चरणपादुका, भैरव घाटी और बाणगंगा क्षेत्र में सामान्य दिनों की तुलना में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यात्रा से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें। अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यात्रा पुन शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें