फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश के चलते बैटरी मार्ग 10 घंटे बंद रहा, श्रद्धालु हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार रात रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने रात करीब नौ बजे बैटरी कार मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया था। मौसम सामान्य होने तथा मार्ग के निरीक्षण एवं साफ-सफाई के बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे इस मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए पुन: खोल दिया गया। 10 घंटे बंद रहने के बाद मार्ग खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान पारंपरिक यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारु रहा और यात्रा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर त्रिकुटा पर्वत पर बादलों का डेरा बना रहा। इसके कारण कटड़ा से श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवा लगातार प्रभावित रही। हेलिकॉप्टर सेवा बंद रहने से श्रद्धालु पैदल, घोड़े, पिट्ठू तथा पालकी के माध्यम से भवन की ओर रवाना होते रहे।
भवन से भैरव घाटी तक चलने वाली रोपवे सेवा भी रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बंद है। इसके कारण श्रद्धालु पैदल अथवा अन्य पारंपरिक साधनों से बाबा भैरवनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्ग पर आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ तथा सहायता मित्रों की तैनाती की गई है। विभिन्न स्थानों पर तैनात अधिकारी लगातार यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।
शनिवार को दिनभर हजारों श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर यात्रा कार्ड प्राप्त करने के बाद माता के भवन की ओर रवाना होते रहे। श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक करीब 31 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
यात्रियों को बाणगंगा से आगे जाने की अनुमति नहीं, कटड़ा में रुकने को कहा
कटड़ा। वैष्णो देवी धाम में खराब मौसम के चलते शनिवार रात 8.15 बजे यात्रा पर्ची कक्ष बंद कर दिए गए। इसके अलावा श्रद्धालुओं को बाणगंगा से आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्हें कटड़ा में ही रुकने को कहा गया। रविवार को मौसम के हालात देखते हुए यात्रा को बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने मुनादी कर ये जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें