फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेसवे की क्षतिग्रस्त संपत्तियों और विकास कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे (डोमेल-कटड़ा सेक्शन) के निर्माण कार्य के कारण क्षतिग्रस्त हुई सार्वजनिक संपत्तियों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर राजत जांगड़ा, रेजिडेंट इंजीनियर पंकज गोयल, एपीसीओ के डीजीएम जेके वर्मा, एनएचएआई के साइट इंजीनियर निखिल गुप्ता एवं अभिषेक तगोत्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष रूप से कंडियार स्थित श्मशान घाट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने अधिकारियों को बताया कि एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान जूनी नाला के प्राकृतिक जल प्रवाह में अवरोध उत्पन्न होने से हाल ही में आई बारिश के दौरान श्मशान घाट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े बुनियादी ढांचे की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है तथा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र बहाली कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई, 2026 को एनएचएआई उधमपुर के परियोजना निदेशक, संबंधित विभागों के कार्यकारी अभियंताओं (एक्सईएन) एवं खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत आकलन कर पुनर्स्थापना कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी और उनके समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को जल्द से जल्द पुनर्स्थापित किया जाएगा। जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें