फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही भीख मांगने वाले बच्चों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। देशभर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचते हैं। ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन यात्रियों की आवाजाही का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पिछले कुछ समय से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भीख मांगने वाले बच्चों की बढ़ती संख्या यात्रियों के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार ये बच्चे विशेष रूप से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय अधिक सक्रिय दिखाई देते हैं। जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती है या रवाना होती है तब बड़ी संख्या में यात्री एस्केलेटर और प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। इसी दौरान कई बच्चे यात्रियों के बीच घूमते हुए भीख मांगते नजर आते हैं। कई बार ये बच्चे एस्केलेटर पर बार-बार चढ़ते और उतरते भी देखे जाते हैं, जिससे न केवल उनकी अपनी सुरक्षा खतरे में पड़ती है बल्कि अन्य यात्रियों को भी असुविधा होती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भीख मांगते हुए दिखाई देने वाले बच्चों को केवल स्टेशन से हटाना ही समाधान नहीं है, बल्कि उनकी पहचान कर उन्हें बाल संरक्षण से जुड़ी सरकारी संस्थाओं और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से शिक्षा, संरक्षण और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें