फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में उमस भरी गर्मी से श्रद्धालु परेशान, हेलीकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के पवित्र भवन और यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ बना रहा। हालांकि उमस भरी गर्मी ने श्रद्धालुओं को परेशान किया। तेज धूप और नमी के कारण यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु पसीने से तरबतर नजर आए लेकिन आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु भवन की ओर बढ़ते रहे। हालांकि हेलिकॉप्टर सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को 28000 के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार शाम 5:00 बजे तक 17000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
मौसम खुला रहने के बावजूद हेलिकॉप्टर सेवा दिन के शुरुआती समय में कुछ उड़ानें भरने के बाद प्रभावित रही। इससे हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बैटरी कार, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू जैसी अन्य सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। यात्रा मार्ग पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, विश्राम स्थल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों और श्राइन बोर्ड के कर्मचारी पूरे मार्ग पर तैनात रहे तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे। मुख्य बाजार कटड़ा, बाणगंगा, अर्धकुंवारी और भवन क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें