फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इशाक अहमद ने 8 मिनट में शिकस्त देकर दंगल का खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नोमाई क्षेत्र में आयोजित 18वें वार्षिक नोमाई दंगल में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्टार पहलवान इशाक अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दंगल का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कांगड़ा निवासी पहलवान सोनू को कड़े मुकाबले में 8 मिनट के भीतर पराजित किया।
विज्ञापन

खिताब जीतने पर विजेता इशाक अहमद को 71 हजार रुपये नकद पुरस्कार तथा माता की चुनरी भेंट की गई, जबकि उपविजेता सोनू को 60 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। दंगल का आयोजन दंगल कमेटी कोटली बजालियां नोमाई द्वारा जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की देखरेख मोहम्मद शरीफ, मोहन लाल कनाठिया और दीपक वजीर ने की।
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी कटड़ा कामेश्वर पुरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व संयुक्त सचिव स्पोर्ट्स काउंसिल शिव कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दंगल के दूसरे मुख्य मुकाबले में नोमाई के सैमलोग ने उत्तर प्रदेश के सौरव फौजी को हराकर जीत दर्ज की। ्रविजेता को 31 हजार रुपये जबकि उपविजेता को 20 हजार रुपये दिए गए। तीसरे मुकाबले में दिल्ली के अंकित ने कठुआ के ऋषु को पराजित किया। अंकित को 11 हजार रुपये और ऋषु को 7 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। एक दिन तक चले इस भव्य दंगल में कुल 92 मुकाबले आयोजित हुए, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों के बीच कुल 6 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें