फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेहरबान मौसम, रिमझिम बारिश के बीच जयकारों की बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं पर मौसम मेहरबान रहा। वीरवार दोपहर अचानक बादल छा गए और फिर रिमझिम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे पूरे क्षेत्र का ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। शाम पांच बजे तक लगभग 32,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। 10 जून को 43,300 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी।
खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। हालांकि बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं और श्रद्धालुओं को विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मौसम में आए इस बदलाव से न केवल श्रद्धालुओं बल्कि स्थानीय लोगों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई स्थानों पर तार को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं मिलीं। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें