कटड़ा। धर्मनगरी में ऑटो यूनियन कटड़ा के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। ऑटो यूनियन कटड़ा के प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में राम सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। राम सिंह को कुल 595 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी शंकर सिंह को 92 वोट मिले। वहीं 6 वोट रद्द घोषित किए गए। भारी मतों से मिली जीत के बाद राम सिंह ने सभी यूनियन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी ऑटो चालकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
वहीं जनरल सेक्रेटरी पद के लिए हुए चुनाव में राधे श्याम ने 607 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी लकी को 74 वोट मिले, जबकि 12 वोट रद्द घोषित किए गए।
कैशियर पद के चुनाव में विक्की दत्ता ने 599 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले में संतोष सिंह को 81 वोट मिले जबकि 13 वोट रद्द हुए।