कटड़ा। राजकीय डिग्री कॉलेज ककड़ियाल ने शनिवार को नशे के विरुद्ध जनजागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा कॉलेज परिसर से पैथल चौक तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने पूरे मार्ग में नशा विरोधी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रजनी भगत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। समन्वय प्रो. मोहम्मद यूनुस सलीम ने किया।