फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश में भी आस्था बरकरार, जयकारे लगाते भवन की ओर बढ़ते रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। बदलते मौसम और बादलों के बावजूद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा सुचारु रूप से जारी है। रविवार तड़के बारिश के बावजूद देश भर से आए श्रद्धालु श्रद्धा के साथ माता रानी के पवित्र दरबार की ओर निरंतर बढ़ते रहे।
विज्ञापन

बीते शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली। रविवार तड़के यात्रा मार्ग पर बारिश हुई। इससे कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में बादलों का जमावड़ा बना रहा। इसके चलते कटड़ा से संचालित हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर तक प्रभावित रही। हालांकि मौसम में सुधार होने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा पुन सुचारू कर दी गई। मौसम में बदलाव के बावजूद यात्रा से जुड़ी अन्य सभी सुविधाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार सेवा, रोपवे सेवा, घोड़ा-पिट्ठू तथा पालकी सेवाएं उपलब्ध रहीं, जिनका यात्रियों ने भरपूर लाभ उठाया। यात्रा मार्ग पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ तथा श्राइन बोर्ड के सहायता मित्र पूरी तरह सतर्क रहे। अधिकारियों और जवानों की तैनाती के चलते कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिला।
श्राइन बोर्ड प्रशासन के अनुसार बीते शनिवार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सभी यात्रा पंजीकरण कक्ष शाम सात बजे बंद कर दिए गए थे। इस दिन कुल 46,900 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार की यात्रा की। इसके बाद रविवार तड़के चार बजे पंजीकरण केंद्र पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दिनभर यात्रियों का पंजीकरण जारी रहा। शाम आठ बजे तक लगभग 47,400 श्रद्धालु यात्रा पंजीकरण कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। प्रशासन द्वारा मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें