कटड़ा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बौद्धिक संपदा अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व, संरक्षण और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और डिजाइन जैसे विषयों पर चर्चा की। नवाचार और रचनात्मक कार्यों की सुरक्षा के लिए आईपीआर की भूमिका पर प्रकाश डाला। उद्यमियों, छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों की सही जानकारी और जागरूकता से न केवल नवाचार को बढ़ावा मिलता है बल्कि आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। डीसी अभिषेक कुमार मुख्य अतिथि रहे। माैके पर राकेश वजीर, शाम लाल केसर, वरिंदर केसर भी माैजूद रहे।