फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रेलकर्मी की पत्नी से अभद्रता पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात रेलवे महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक इंस्पेक्टर ने महिला के साथ अनुचित व्यवहार किया। इससे गुस्साए रेलवे कर्मी व परिजन स्टेशन में एकत्रित हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्लेटफॉर्म-5 पर दिल्ली जाने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती विरोध जारी रहेगा। इससे स्टेशन पर रेल संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

श्री शक्ति एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर ही रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को लिखित आश्वासन देने के बाद स्थिति सामान्य होने पर करीब एक घंटे की देरी से ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। आरोपी इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बडगाम रेलवे स्टेशन के साथ अटैच कर दिया गया। सीनियर डीएसई अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया जिससे रेल यातायात सामान्य हो सका। उधर, पीड़ित महिला ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें