फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टट्टू संचालकों व अन्य सेवा प्रदाताओं के पुनर्वास के लिए श्राइन बोर्ड ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 76वीं बैठक में लिए गए निर्णयों तथा एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन में श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग से जुड़े सेवा प्रदाताओं पोनी वालों, पिट्ठुओं और पालकी वालों के साथ एक विस्तृत परामर्श बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने की। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न हितधारक समूहों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में पारंपरिक सेवा प्रदाताओं की आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक संरचित एवं सतत पुनर्वास ढांचा तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि श्राइन बोर्ड पर्यावरणीय संतुलन और यात्रा से जुड़े परिवारों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रस्तावित पुनर्वास योजना का उद्देश्य एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप वैकल्पिक और टिकाऊ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों ने वर्तमान पंजीकरण व्यवस्था और शुल्क संरचना को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं तथा संबंधित प्रशासन से इस विषय में पुनर्विचार कर समस्याओं के समाधान की मांग की। हितधारकों ने बाणगंगा क्षेत्र में यात्रा के चरम समय के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित करने का भी सुझाव दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पुनर्वास पैकेज के तहत उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि संक्रमण प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाए ताकि प्रभावित परिवारों को नए आय स्रोतों के अनुरूप ढलने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। श्राइन बोर्ड ने सभी सुझावों और चिंताओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा संबंधित पक्षों से परामर्श के बाद व्यापक पुनर्वास नीति को अंतिम रूप देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
खेल विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवाओं के साथ संवाद किया
श्राइन बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों के साथ भी संवाद सत्र आयोजित किया। क्रिकेट, फुटबॉल, शूटिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, जूडो और टेनिस सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण, कोचिंग, बुनियादी ढांचे और प्रतिस्पर्धी अवसरों से संबंधित चुनौतियों को सामने रखा। खिलाड़ियों के सुझावों से क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर खेल ढांचे को सुदृढ़ बनाने और एक स्थायी खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में व्यापक रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें