फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में रोप-वे के मुद्दे व यातायात व्यवस्था के लिए किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में विकास सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर नगरवासियों ने शनिवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता विधायक बलदेव राय शर्मा ने की। रोहित दुबे, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विमल इंदु तथा भाजपा सिटी प्रधान कृष्ण मालाबार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा प्रस्तावित रोप-वे परियोजना को लेकर सामने आया। स्थानीय लोगों ने रोप-वे के संचालन को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए कहा कि यदि रोप-वे चलाया जाता है तो इसके संचालन की समय-सीमा और सवारियों के आने-जाने की स्पष्ट लिमिट तय की जानी चाहिए। लोगों का कहना था कि बिना ठोस नियमों के रोपवे शुरू होने से कटड़ा की पहले से जटिल ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक बिगड़ सकती है। नगरवासियों ने बैठक में मौजूदा ट्रैफिक हालात पर भी गहरी नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कटड़ा की सड़कों पर दिनभर खाली ऑटो और अन्य वाहन बेवजह घूमते रहते हैं और जहां मन करता है वहीं वाहन खड़ा कर दिया जाता है। इससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसका खामियाजा आम जनता, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ता है। लोगों ने मांग की कि सबसे पहले ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। ऑटो और अन्य वाहनों के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत बताई गई।नगरवासियों का स्पष्ट कहना था कि जब तक मौजूदा ट्रैफिक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक नई सड़कों को खोलने या रोपवे जैसी परियोजनाओं पर आगे बढ़ने से पहले गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना था कि मुख्य बाजार के प्रवेश में ही बड़ी संख्या में ऑटो रेडी भिक्षावृत्ति से लिपट लोग रास्ता रोक कर खड़े रहते हैं जिसे कोई नहीं देखा है दूसरी ओर कटड़ा में हर रोड जगह-जगह बहन अवैध पार्किंग में खड़े रहते हैं जिनकी वजह से हर समय श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है | बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि स्थानीय जनता की सहमति और सुविधाओं को प्राथमिकता में रखते हुए ही कोई भी निर्णय लिया जाएगा। विधायक बलदेव राय शर्मा ने कहा कि कटड़ा एक धार्मिक और पर्यटन स्थल है, यहां की ट्रैफिक व्यवस्था और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रोपवे और ट्रैफिक से जुड़े सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों से चर्चा कर संतुलित और जनहित में फैसला लिया जाएगा। बैठक के अंत में नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कटड़ा की यातायात व्यवस्था को सुधारेंगे और किसी भी नई परियोजना को लागू करने से पहले स्थानीय लोगों की राय को महत्व दिया जाएगा। विधायक ने सभी लोगों की बात सुनने के बाद कहा कि एक बार हाई पावर कमेटी को फिर से कहा जाएगा कि अपना फैसला सुनाए और कटड़ा वासियों के साथ बैठकर बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें