फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में कार-बाइक की सीधी टक्कर, कपूरथला के युवक की मौके की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर होने के कारण एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ऋषि कुमार (55) पुत्र ज्ञानचंद निवासी कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक जम्मू से कटड़ा आ रहा था तो बाइक सवार कटड़ा से जम्मू की ओर जा रहा था। मुख्य सड़क पर दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा के चिकित्सा केंद्र भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारण की गहन जांच की जा रही है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें