फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रैकमास-2026 का शुभारंभ

विज्ञापन
सम्मेलन का उद्घाटन करने से पहले ज्योति प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रैकमास-2026 का शुभारंभ किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन

इस अवसर पर रैकमास-2026 का सार-संग्रह पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इसमें प्रतिभागियों के सामूहिक शैक्षणिक योगदान को संकलित किया गया है।
प्रो. एसके वांचू, अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय ने अंतर्विषयक अनुसंधान के महत्व और आधुनिक वैज्ञानिक प्रगति में गणितीय विज्ञान की बढ़ती भूमिका पर बल दिया। वहीं प्रो. एके दास, अधिष्ठाता, अनुसंधान एवं विकास ने विश्वविद्यालय की अनुसंधान, नवाचार और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
प्रो. प्रगति कुमार कुलपति, एसएमवीडीयू ने विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन को अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने और समाजोपयोगी अंतर्विषयक शोध को प्रोत्साहित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रो. उमेश राय, कुलपति, जम्मू विश्वविद्यालय ने गणितीय विज्ञानों में उभरते अनुसंधान क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं को सहयोगात्मक और प्रभावी शोध कार्यों के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रो. दिनेश सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में गणित की आधारभूत भूमिका को रेखांकित किया तथा शोधकर्ताओं को मौलिकता और अकादमिक अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उद्घाटन सत्र का समापन हुआ। उद्घाटन सत्र के पश्चात सम्मेलन के प्रथम दिवस की शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ फ्रांस के पेरिस विश्वविद्यालय से पहुंची प्रो. सिहेम मेसनागर के मुख्य भाषण से हुआ, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा। दिनभर कई समानांतर आमंत्रित व्याख्यान सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें