फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धर्मनगरी में मकर संक्रांति पर हवन महायज्ञ की तैयारियां जारीं

विज्ञापन
यज्ञ की तैयारी करते हुए महायज्ञ के सदस्य। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में वार्षिक विशाल शतचंडी महायज्ञ मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दुर्गा भवन परिसर में होगा। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

कटड़ा के उधमपुर मार्ग पर स्थित दुर्गा भवन परिसर की सजावट शुरू हो गई है। श्री माता वैष्णो देवी यज्ञ समिति कटड़ा के प्रधान राकेश दुबे, सदस्य राजेंद्र मेंगी, शाम लाल परोच, अजीत लाल शर्मा, राकेश शर्मा देवदत्त पंडित आदि ने बताया कि आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दुर्गा भवन परिसर में 51 प्रकांड पंडितों द्वारा हवन यज्ञ व पूजा अर्चना शुरू कर दी जाएगी | आगामी 15 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे पूर्ण आहुति के साथ ही आरती का आयोजन होगा। इसके बाद विशाल कन्या पूजन के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस विशाल भंडारे में समस्त नगर वासियों के साथ ही ग्रामीण, देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें