फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिना अनुमति माल बेचने पर 5 विक्रेताओं पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद के अधीन बाहरी क्षेत्रों से आकर अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगाने वालों पर नगर परिषद की ओर से कार्रवाई करते हुए 5 विक्रेताओं का सामान जब्त किया गया। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजारों में रेहड़ी फड़ी का बाजार गर्म रहता है। ऐसे में अवैध रूप से बिना अनुमति के सामान बेचने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने के लिए नगर परिषद की टीम ने शहर का दौरा किया। इस दौरान उधमपुर के बाहरी इलाकों से आकर शहर में बिना अनुमति के माल बेच रहे 5 व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। उनके वाहन समेत माल को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें