कटड़ा। धर्मनगरी में प्रस्तावित तीन स्मार्ट सड़कों के लिए प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट (पीपीआरएस) की तैयारी के संबंध में वीरवार को कटड़ा के डाक बंगले में समीक्षा बैठक हुई।
मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) पीर पंजाल ने बैठक के अध्यक्ष के तौर पर सभी संबंधित विभागों के कार्यकारी अभियंताओं को अगले 17 दिनों के भीतर पीपीआरएस तैयार करके जमा करने का निर्देश दिया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी), पीर पंजाल तिलक राज ने की। इस दौरान श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में तीन स्मार्ट सड़क परियोजनाओं के लिए तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमे एशिया चौक जंक्शन से बाणगंगा (जम्मू रोड के रास्ते) – लंबाई 3.0 किमी. भूमिका मंदिर जंक्शन से बस स्टैंड पैंथाल रोड के रास्ते लंबाई 1.6 किमी, उधमपुर रोड जंक्शन से अस्पताल और रघुनाथ जी मंदिर लंबाई 0.5 किमी। बैठक में मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) पीर पंजाल ने विभागों के बीच घनिष्ठ समन्वय और समय पर काम पूरा करने पर जोर दिया गया।
मीटिंग के बाद चेयरमैन विधायक कटड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मिलकर प्रस्तावित स्मार्ट रोड स्ट्रेच का फील्ड विजिट/रोड इंस्पेक्शन किया। इसमें एशिया चौक से बाणगंगा (दर्शनी ड्योढ़ी), बाणगंगा से भूमिका मंदिर व भूमिका मंदिर से हॉस्पिटल रोड दौरे के दौरान शहर में ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्याओं को दूर करने के लिए निम्नलिखित जगहों पर मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधाएं विकसित करने का भी प्रस्ताव दिया गया।