कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर पुलिस ने बिना पंजीकरण घोड़ा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। भवन मार्ग पर नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने स्नान घाट-1, बाणगंगा के पास एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। वह व्यक्ति घोड़ा संचालक के रूप में कार्य कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शबीर अहमद निवासी भगानी रावत, तहसील भलवाल, जिला जम्मू बताया। पुलिस के मांगने पर आरोपी कोई वैध पंजीकरण/सेवा पोनी कार्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।