फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में महिला सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी, उधमपुर में मंगलवार को दो पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन किया गया। इनमें पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘’महिला सुरक्षा’’ विषय पर अन्वेषकों के लिए है जिसे पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर अपराध की जांच विषय पर है।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में सहायक उप निरीक्षक से लेकर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) रैंक तक के कुल 51 पुलिस अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में पुलिस अधिकारियों के पेशेवर कौशल, कानूनी ज्ञान तथा आधुनिक जांच तकनीकों को सुदृढ़ करना है।
उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक, शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी गरीब दास ने पाठ्यक्रमों का उद्घाटन किया। अकादमी निदेशक ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों तथा साइबर अपराधों की जांच में विशेषीकृत प्रशिक्षण के बढ़ते महत्व पर बल दिया। उन्होंने जांच प्रक्रिया में पेशेवर दृष्टिकोण, संवेदनशीलता तथा आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया।
विज्ञापन

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में व्याख्यानों, केस स्टडी तथा व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से जांच के विभिन्न पहलुओं को कवर किया जाएगा जिन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जाएगा। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिस अधिकारियों की क्षमता में वृद्धि होगी और वे उभरते एवं संवेदनशील अपराधों से प्रभावी ढंग से पेशेवर तरीके से निपटने में सक्षम बनेंगे।
उल्लेखनीय है कि ‘’महिला सुरक्षा’’ विषयक अन्वेषक पाठ्यक्रम का समन्वय वरिष्ठ पीओ रईस अहमद द्वारा किया जा रहा है जिनकी सहायता एसआई सरदारी लाल कर रहे हैं। वहीं ‘’साइबर अपराध की जांच’’ पाठ्यक्रम का समन्वय निरीक्षक चंदर मोहन शर्मा द्वारा किया जा रहा है जिनकी सहायता एसजीसीटी तेजिंदर चोपड़ा (सदस्य संकाय) कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें