भजन गायक मणि लाडला भजन गाते हुए।
- फोटो : katra news
कटड़ा। मां वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से पुजारी पार्किंग में आयोजित माता की चौकी श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता का अद्भुत संगम बनी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ज्योति प्रज्वलन के साथ ही पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में भजन गायक मणि लाडला एवं बब्बू चावला ने भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। जैसे ही मणि लाडला ने भजन गायन आरंभ किया, पूरा वातावरण भक्ति में डूब गया। उनके भजनों पर हजारों श्रद्धालु देर रात तक लीन रहे और पूरा क्षेत्र “जय माता दी” के जयघोष से गूंजता रहा। फाउंडेशन की ओर से मणि लाडला को पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।