फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नववर्ष पर वैष्णो देवी धाम में विश्राम गृह और यात्री निवास तीन का बुकिंग फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नववर्ष पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उत्साहित हैं। रोपवे, हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा सहित श्राइन बोर्ड के विश्राम गृहों व यात्री निवासों में बुकिंग तीन जनवरी तक फुल हो चुकी है। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड एवं प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बिना पूर्व पंजीकरण के नववर्ष के दिन दर्शन के लिए आने से बचें। तीन जनवरी के बाद ही माता के दर्शन की योजना बनाएं ताकि भीड़ का दबाव कम रहे और श्रद्धालु सुगमता एवं सुरक्षित तरीके से यात्रा पूरी कर सकें। प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालु किसी भी तरह के जुगाड़ या अनधिकृत तरीकों से दर्शन करने की कोशिश न करें। इससे व्यवस्था प्रभावित होती है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें।
उधर, कटड़ा में नववर्ष को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालु धैर्य और अनुशासन के साथ यात्रा करें। श्राइन बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही माता वैष्णो देवी के दर्शन करें।
विज्ञापन

निजी होटल और गेस्ट हाउस में 50 फीसदी तक बुकिंग
कटड़ा। कटड़ा में निजी होटल और गेस्ट हाउसों में 50 फीसदी तक ही बुकिंग हुई है। होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सीनियर उपप्रधान वीरेंद्र केसर ने बताया कि पूरे वर्ष माता वैष्णो देवी की यात्रा में कमी का असर होटल कारोबार पर पड़ा है। नववर्ष पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। पहले नववर्ष पर कटड़ा में होटल और गेस्ट हाउस भी लगभग फुल हो जाते थे। इस बार अभी 40 से 50 प्रतिशत ही बुकिंग हुई है। हालांकि अभी कुछ दिन शेष हैं पर यात्रियों की संख्या में बड़े इजाफे की उम्मीद कम लग रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा में गिरावट का बड़ा कारण ट्रेनों का नियमित रूप से संचालन न होना भी है। इसका सीधा असर कटड़ा की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इससे टैक्सी चालक, घोड़ा-पालकी संचालक और अन्य छोटे व्यवसायी भी प्रभावित हुए हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि रेल सेवाएं पूरी तरह बहाल होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें