कटड़ा। पुलिस ने तीन ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रूटीन पेट्रोलिंग और नाका चेकिंग के दौरान पुलिस पोस्ट काकड़याल के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को रोका। उसकी पहचान शाबू हुसैन निवासी चक भगता, तहसील कटडा, ज़िला रियासी के रूप में हुई। उसे सूल काकड़याल में पकड़ा। वह कटड़ा से टिकरी की तरफ पैदल जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस स्टेशन कटडा में एफआईआर दर्ज की गई है।