कटड़ा। पुलिस ने 13 साल से लापता महिला को ढूंढ निकाला और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार को सौंप दिया। सुषमा देवी पुत्री रत्तन सिंह निवासी पुराना दरूर, कटड़ा (वर्तमान पता शिवा गहलोट डोडा) की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस पोस्ट बाण गंगा में दर्ज की गई थी।
लंबे समय से पुलिस लगातार महिला का पता लगा रही थी। टीम ने आखिरकार सुषमा देवी का पता लगा लिया। बरामदगी के उपरांत पूरी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर परिवार को सौंप दिया।