कटड़ा। जिला पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8.2 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पैंथाल से कटड़ा की ओर आ रही एक वैन को रोका गया। इसे जोगिंदर सिंह निवासी तरारू, कालाकोट, राजोरी चला रहा था। गाड़ी में तीन और लोग सवार थे। इनकी पहचान मोहम्मद फरीद, मोहम्मद यासिर निवासी धरमन, कोटरंका, राजोरी, अल्ताफ हुसैन निवासी तरगैन, कोटरंका, राजोरी के रूप में हुई है। इनकी तलाशी लेने पर 8.2 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने कटड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।